पवई /-विश्व प्रसिद्ध हीरो के लिए पहचान बना चुके पन्ना जिला के पवई नगर में प्रथम बार दिगम्बर जैन संत परम् पूज्य 108 गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम् प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि परम् पूज्य 108 श्री विनिष्चिल सागर जी महाराज ससंघ का पावन वर्षा योग 2021 पवई मे करने समस्त जैन समाज निवेदन करते हुए महाराज के चरणों मे श्रीफल भेंट कर पवई मे चातुर्मास करने आग्रह किया था। जिसकी अनुमति गुरुवर आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज से मिलने के संकेत प्राप्त हूए है। पावन वर्षा योग 2021 चातुर्मास हेतु कलश स्थापना 25 जूलाई 2021 को गौशाला पवई से सभी कार्यक्रम सम्पन कराने तैयारिया चल रहीं है।
