बाढपिडीत सहयोग 2021
धर्म बंधू वात्सल्य आधार अभियान
महाराष्ट्रकर्नाटकबाढ़
महाराष्ट्र और कर्नाटक मे फिर एकबार बाढ़ आयी है। 2019 के महाप्रलयंकारी बाढ जैसी ही स्थिति बन गई है। 2019 से थोडा ही कम पाणी सब जगह आया है। अभी बाढ का पाणी कम हो रहा है। पहले से लोग सावधान होने के कारण इस बार कोई जिवित हानी आदि नहीं हुई नुकसान भी जादा नहीं हुआ है। इधर का पूरा जैन समाज खेतीप्रधान है उसके कारण खेत मे पूरे पाणी के कारण पूरी फसल गई है। खेती के साथ यहां पर पशुपालन भी जोड धंदा के रूप मे करते है। अभी सभी खेती पाणी मे जाने के कारण इन पशुओं को चारा मिलना मुश्किल हो गया है। इसलिए जहां भी चारे की आवश्यकता है वहाँ पहुँचाने का प्रयास हम शांति विद्या के कार्यकर्ता कर रहे है। इसका प्रारंभ आज प. पू. संतशिरोमणी आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के परम शिष्य प.पू. मुनिश्री पवित्रसागरजी महाराज और मुनिश्री सुपार्श्वसागरजी महाराज के सानिध्य में कर दिया जो सांगली मे चौमासा कर रहे है। आज सांगली जिले के पदमाले गाव के लिए कडबाकुट्टी का चारा भेज दिया। इस कार्य के लिए प्रतिमाधारी अरूणजी खोत, सांगली इन्होंने 50,000/- की दानराशी प्रदान की। इस कार्य मे *जैन संघ पूणे व्दारा भी बडा सहयोग मिल रहा है। इस बार जहां अतिआवश्यक सहयोग की आवश्यकता है वहाँ पर ही सहयोग देने का मानस है।
*बा. ब्र. तात्या भैय्याजी*
अभयकुमार बरगाले
अध्यक्ष, शांति विद्या ज्ञानसंवर्धन समिती


