मुनि भक्त योगेश जैन ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चरणों में चन्द्रोंदय तीर्थ चाँदखेड़ी में वर्षायोग हेतु किया निवेदन

JAIN SANT NEWS चाँदखेड़ी

मुनि भक्त योगेश जैन ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चरणों में चन्द्रोंदय तीर्थ चाँदखेड़ी में वर्षायोग हेतु किया निवेदन

चाँदखेड़ी

प्राचीन अतिशय क्षेत्र चन्द्रोंदय तीर्थ चाँदखेड़ी के मुनि भक्त योगेश जैन रहली अतिशय क्षेत्र में विराजित आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज की चरण वन्दना कर उनका आशीष लिया। प्रथम बार गुरूजी की चरण वंदना की। उन्होंने आचार्य विद्यासागर चरणों में चन्द्रोंदय तीर्थ चाँदखेड़ी में वर्षायोग 2022 हेतु निवेदन किया। जिसे आचार्य श्री ने मधुर मुस्कान के साथ सुना साथ ही उन्होंने समस्त मुनि संघ की आशीष ली। वहां विराजित श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री प्रसाद सागर जी महाराज का भी आशीर्वाद लिया।

एवं चतुर्थ कालीन चर्या धारी, तप त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति,एक उपवास, एक आहार एक उपवास, तप आराधक पूज्य मुनि श्री चद्रप्रभ साग़र महाराज की मंगल आशीष लिया, आज पूज्यवर का उपवास था। साथ ही समस्त हाडौती वासियो के लिए मंगल आशीष लिया। पूज्य मुनि श्री की हाडौती वासियो पर विशेष अनुकम्पा है। वहा भी बडे का भव्य जिनालय निर्माणाधीन है। वही उन्होंने निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर महाराज जो कि केसली मे विराजित है। उनके दर्शन लाभ लेते हुए, चतुर्मास 2022 हेतु सभी से ससंघ निवेदन किया।उन्होंने बताया की तत्पश्चात प. पू. निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज के दर्शन कर जिज्ञासा समाधान का लाभ ले सभी मुनिसंघो से चतुर्मास हेतु निवेदन कर यात्रा पूर्ण की। उन्होंने योगेश जैन के अनुसार आचार्य भगवन के चरणों की प्रथम बार चरण वंदना करना उनके जीवन के सबसे अद्भुत एवं अनमोल क्षण में से एक बताया।

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *