शान्ति सदभावना पैदल यात्रा एलोरा से गुरु चरणों की औऱ शिरपुर 2 अक्टूबर को
एलोरा
अहिंसा शान्ति के मसीहा महात्मा गांधी जयंती पर जीवदया शाकाहार प्रेरक जन जन के आस्था के केंद्र विश्व वन्दनीय आचार्य श्री 108 विद्यासाग़र महाराज के दर्शनार्थ सन्त शिरोमणि आचार्य श्री108विद्यासागर जी महाराज की मंगल आशीष से एवम निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 नियम साग़र जी महाराज ससंघ व पूज्य मुनि श्री 108 अक्षय साग़र जी महाराज ससँघ की पावन प्रेरणा से पुज्य मुनि श्री 108 उत्तमसाग़र जी महाराज के श्री चरणों से एलोरा से गुरु चरणों की औऱ शिरपुर 2 अक्टूबर 2022 से शान्ति सदभावना पैदल यात्रा निकाली जा रही है। जिसका आयोजन शान्ति विद्या ज्ञान सवर्धन संस्था जयसिगपुर की और से किया जा रहा है जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार प्रमुख संतोष पांगळ जैन, मुरुड एवम श्रीकांत संघई जैन,पुसद

मयुर पांगळ जैन,सेनगाव ने बताया की अब नही चलेगा बहाना गुरुवर
अब दक्षिण भारत में है आना हम सब को मिलकर चलना है। इस पुनीत उद्देश्य के साथएलोरा से शिरपूर तीर्थ की 235 कि.मी पैदल यात्रा दिनाक – 2 अक्तुबर 2022 एलोरा से प्रस्थान करेगी। इस पदयात्रा का कुशल मार्गदर्शन मार्गदर्शक- बा.ब्र.तात्या भैय्याजी करेगे। यह पदयात्रा- एलोरा – मावसाळा – पडेगाव- औरंगाबाद – चिखलठाणा – बदनापूर – जालना – धारकल्याण – सावरगाव – सिंदखेडराजा – पळसखेड – चक्का – दुसरबीड – सुलतानपूर – डोणगाव – मालेगाव होते हुए – शिरपूर जैन तीर्थ पहुचेगी।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी