अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में 24 वर्ष बाद होने वाले महा मस्तकाभिषेक एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी शुरू
श्री महावीर जी
अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में 24 वर्ष बाद होने वाले महा मस्तकाभिषेक एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गयी हैं…..


अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी राजस्थान में 24 वर्षों के बाद भूगर्भ से प्रकट चमत्कारी 1008 भगवान श्री महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक 27 नवंबर 2022 से प्रारंभ होगा। 24 नवंबर से नवीन 24 फीट की खडगासन 1008 महावीर भगवान की प्रतिमा एवं नूतन चौबीसी का पंचकल्याणक भी प्रारंभ होगा।
महामस्तकाभिषेक एवं पंचकल्याणक की तैयारी जोर शोर से चल रही है। पंचकल्याणक हेतु भव्य पंडाल म्यूजियम परिसर के पीछे तैयार किया जा रहा है। वही भूगर्भ से टीले से प्रकट स्थली चरण छत्री के पास खड़गासन 24 फीट के भगवान श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। वही चौबीसी भी तैयार हो गई है जिसका कार्य प्रगति पर है।
आचार्य संघ का की सूचना
वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से दीक्षित आर्यिका 105श्री शीलमति माताजी ने विगत दिनों अ अ अष्टानिका महापर्व में 8 दिन का उपवास किया जिसमें केवल 1 दिन जल लिया।आज का माताजी का केवल जल से पारणा हुआ।
कोटिश अनुमोदना
राजेश पंचोलिया इंदौर
प्रेषक: वात्सल्य वरिधि भक्त परिवार
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी