जैन मंदिर में आचार्यश्री को दी विनयांजलि

JAIN SANT NEWS निवाड़ी

निवाड़ी | भारत की धरती पर साक्षात् ईश्वर का अवतार माने जाने वाले महान तपस्वी संत आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का 18 फरवरी को देवलोक गमन होने के बाद संपूर्ण देश में एक साथ जैन मंदिरों में विनयांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत जिला मुख्यालय पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विनयांजलि सभा का आयोजन कर आचार्य विद्यासागर महाराज के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प जैन समाज द्वारा लिया गया। विनयांजलि सभा में विनोद जैन, हेमंत जैन, विकास जैन, आकाश जैन सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सभा का संचालन प्रोफेसर एससी जैन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *