
भारत देश को, इण्डिया से पुनः भारत के रूप में स्थापित करने एवं गौवंश की रक्षा, व्यसनमुक्त जीवन स्वस्थ्य भारत सत्य अहिंसा करुणा के साथ जीवन शैली बनाने में मानव जीवन सफल होगा। ऐसे मूल मंत्र देने वाले संत शिरोमणि परम पूज्य 108 विद्यासागर जी महाराज की विनियांजलि सभा का आयोजन जैन समाज पवई द्वारा 25 फरवरी रविवार को जैन मंदिर प्रांगण पवई में किया गया। सर्व प्रथम आचार्य श्री के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आचार्य श्री की अष्ट द्रव्य से पूजन की गई।







इसके उपरांत विनियांजलि पुष्पांजलि कृतज्ञांजलि सभा का आयोजन प्रारंभ किया गया जिसमें अजित कुमार जैन, अखिलेश कुमार उपाध्याय सीईओ पवई, प्रमोद कुमार नगायच, बृजेश अर्गल शिक्षक, एड पुष्पेंद्र कुमार लटौरिया, एड धीरेंद्र कुमार लटौरिया, डॉ रमेश कुमार वहरे, अजय कुमार श्रीवास्तव, उमा कुमार पाण्डेय पूर्व प्राचार्य, राजेश कुमार बहरे, डॉ धनराज सिंह भदौरिया, राकेश कुमार चौरसिया, एड राजेंद्र कुमार बढौलिया, राम लगन बणगइयां, प्रहलाद बहरे, गणेश डेंगरे, रामजी छिरौलया, बृजभूषण बढौलिया पुजारी मां कलेही देवी मंदिर, राम अवतार पाठक, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रामभगत कुशवाहा, डॉ अशोक नामदेव, एड आत्मेश दयाल श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव शिक्षक, कीर्ति पाठक, एड अद्यानाथ त्रिपाठी, एड महेंद्र कुमार नगायच राजा, डॉ रमेश चन्द्र गुप्ता, मनोज जायसवाल, राम सिंह पत्रकार, नातीलाल जायसवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल, राहुल सेन, देवीदीन सेन, एड गोविन्द नारायण सिंह, अशोक कुमार सोनी, रामभुवन बागरी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पवई, महेंद्र सिंह यादव प्राचार्य सरस्वती ज्ञान मंदिर पवई, शुरेष कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अर्जुन सिंह पटवारी सहित जैन समाज पवई एवं पवई नगर के गणमान्य नागरिक सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए सभी ने विनियांजलि श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।